Home>News>गढ़वा

गढ़वा के मझगांव में खूनी खेल: शादी समारोह में जाने के विवाद में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या

गढ़वा जिले के मझगांव गांव में एक विवाद के बाद महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान उर्मिला मुशहर (40) के...

ByThinkIndia.press Bureau
Published On 15 जून 2026
गढ़वा के मझगांव में खूनी खेल: शादी समारोह में जाने के विवाद में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या
Representative Image [ThinkIndia.press Bureau]
**गढ़वा, ब्यूरो डेस्क |** गढ़वा जिले के मझगांव गांव में एक विवाद के बाद महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान उर्मिला मुशहर (40) के रूप में हुई है। आरोप है कि उर्मिला के देवर उदय मुशहर ने शादी समारोह में शामिल होने को लेकर हुए झगड़े के बाद उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उर्मिला के 16 वर्षीय बेटे अर्जुन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई।
इस खबर को शेयर करें (Share this News)

इस खबर को शेयर करें

Logo

ThinkIndia.press Support

Bureau Desk Online

ThinkIndia Digital Bureau2026